औरों के जैसी सारी बातों से अलविदा....!
अब तक की सारी यादों से अलविदा....!!
तुझसे अलविदा और खुद से अलविदा....!
दुनिया की तिरछी राहों से अलविदा....!!
झूठी हसी और झूठे इरादों से अलविदा....!
हर मोड़ पर मिलने वाले छलावों से अलविदा....!!
सच को समझाने वाली किताबों से अलविदा....!
बीत चुके सारे सवालों से अलविदा....!!
झूठे -सच्चे सारे खयालों से अलविदा....!
इस घर की कमजोर दीवारों से अलविदा....!
मुरझाई हुई सारी बहारों से अलविदा....!
उलझन से अलविदा और सुलझन से अलविदा....!!
अपनी खुद की ही उतरन से अलविदा....!
मन के भीतर की इस जकड़न से अलविदा....!
नाम से अलविदा और इस पहचान से अलविदा....!
घुट-घुट कर जीने वाले इस इंसान से अलविदा....!!
औरों के जैसी सारी..................................!
अब तक की सारी..................................!!
good one but have a hint of negativity.. write something as positive as your personality
ReplyDeletewah wah wah wah ......
ReplyDeletednt say alvida.......
ReplyDelete