Thursday, July 19, 2012

मुस्कुराहट...!!



















 

मुस्कुराहट जिंदगी है, है ये जीने की अदा....!
हसरतों को पंख देदे है ये ऐसा फलसफा....!!
खिलखिलाकर तैर जाती है लबों पर इस तरह....!
यूँ के जैसे मस्त होकर सावन बरसने को लगा....!!

हर हसी में है छुपा अंदाज़ जीने का नया....!
एक नज़र जो देख ले इंसान अपना आईना....!!
सलवटें ये दूर करदे जिंदगी के शोर की....!
हो रहा महसूस जैसे हो किरण ये भोर की....!!

हस्ता हुआ चेहरा किसी से बैर रखता ही नहीं....!
कैसा भी ग़म हो किसी को बाँट लेता है यूँही....!!
इस हसी से ही दिलों के फासले मिट जाते हैं....!
और मीलों रास्ते पल भर में ही कट जाते हैं....!!

मुस्कुराहट जिंदगी है..............................!
हसरतों को पंख देदे...............................!!

2 comments: