Monday, August 12, 2013

बुनियाद...!!















                          मेरे घर का ही एक हिस्सा, जो मैंने भी नहीं देखा....!
हाँ वो बुनियाद है जिसको, किसी ने भी नहीं देखा....!!

न जाने राज़ हैं, कितने छुपे, इसके लिफाफों में....!
न जाने बंद हैं, कितने ही किस्से, इसकी आँखों में....!!

ये मुझको जानती भी है, मुझे पहचानती भी है....!
मेरी हर एक आदत को, ये खुद में ढालती भी है....!!

मेरे हर ग़म से वाकिफ है, हसी भी याद है इसको....!
मेरी हर जिद्द के पीछे की, वजह को मानती भी है....!!

यहीं बीता है बचपन भी, जवानी की खुमारी भी....!
मेरे मासूम से सपनों की, पूरी जिंदगानी भी....!!

हाँ इस बुनियाद को मैंने, कभी अधूरा नहीं पाया....!
जब भी पाया है, अपने आप को,  इसमें घुला पाया....!!

मेरे घर का ही एक हिस्सा....................!
हाँ वो बुनियाद है जिसको....................!!

4 comments:

  1. After looking at a handful of the articles on your website, I seriously like your way of blogging.

    I added it to my bookmark webpage list and will be
    checking back soon. Take a look at my web site too and tell me what you think.



    Also visit my blog airplane games ()

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanks for your appreciation.

      I checked your website http://www.airplanegames.com/ .Really you are doing a great job. It looks very interesting.
      I like it very much....Keep it up.

      Delete
  2. Awesome !!! When the latest one is coming .

    ReplyDelete