Sunday, September 12, 2010

अहसास...!!

जब मै उसको देखूं तो चेहरे का रंग बदल जाना....!
महफ़िल से अक्सर उसके बिन तनहा घर वापस आ जाना....!!

उसकी बातें करके फिर धीरे-धीरे चुप हो जाना....!
और सर्द हवा के चलने से उसके होठों का फट जाना....!!

खामोश रात के सन्नाटे में उसके अहसास से जग जाना....!
आवाज को उसकी सुन करके कलियों का धीमे से खिल जाना....!!

कोई ग़ज़ल,गीत और नज्म लिखूं तो उसका हर लफ्ज में आ जाना....!
और सावन में बदरी बनकर उसका अम्बर पे छा जाना....!!

मेरी हर एक उलझन को उसका पलभर में सुलझा जाना....!
कोई बात अगर न सही लगे उस बात पे मुझसे लड़ जाना....!

उसकी पलकों पे कोहरे की हल्की चादर का बिछ जाना....!
और गर्मी के मौसम में उसके माथे पे पसीना आ जाना....!!

उसके हाथों की महंदी का रंग सुर्ख गुलाबी हो जाना....!
और अक्सर जाते-जाते उसका कुछ बातें दोहरा जाना....!!

जब मै उसको देखूं तो.........................................!
महफ़िल से अक्सर उसके बिन ...........................!!

1 comment:

  1. good man very good ... bhai ab to democratic tarike se voting kara lo ...koi keh ni skta k aapko pyaar nahi hua hai ....

    ReplyDelete